FullFormZone.in

Following is the list of all full forms on different topics. These terms can be categorized in Banking, Business, Educational, Exam, Finance, Gadgets, Internet, Medical, Organizational, Police, Political and general categories.

Ads Area

ads
Responsive Ads Here

Full Form of ECG - ईसीजी का फुल फॉर्म

ECG Full Form

What is Full Form of ECG

ECG Full Form = Electro Cardio Gram (इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम)

E = Electro
C = Cardio
G = Gram

ईसीजी क्या है - What is ECG?

सीजी ECG का पूर्ण रूप इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम होता है . ईसीजी (ECG) एक ऐसा टेस्ट है, जो हृदय की विद्युत गतिविधियो को दर्ज करता है। हृदय की प्रत्येक धड़कन एक electrical signal की वजह से होती है। इस आवेग से हृदय की मांसपेशियां संकुचित हो जाती है और हृदय से रक्त प्रवाहित करती है।

ECG से आपके डॉक्टर को यह पता चलेगा कि क्या -

  • विद्युत आवेग सामान्य, तेज, धीमा या अनियमित है।

  • हृदय सामान्य से बड़ा है या इसे सामान्य से अधिक कार्य करना पड़ रहा है।

  • हृदय की मांसपेशी को दिल के दौरे से नुकसान पंहुचा है या नहीं।

इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम आपके दिल की विद्युत गतिविधि की एक तस्वीर को रिकॉर्ड करता है। लेकिन ये केवल उस वक़्त ही हो सकता है जब आपको मॉनिटर किया जा रहा हो। हालांकि, कुछ हृदय की समस्याएं आती-जाती रहती है। इन मामलों में, आपको अधिक देखभाल की आवश्यकता हो सकती है।

स्ट्रेस टेस्ट (Stress Test)

कुछ हृदय समस्याएं केवल व्यायाम के दौरान प्रकट होती हैं। तनाव परीक्षण (स्ट्रेस टेस्ट) के दौरान, व्यायाम करते समय आपका एक ईसीजी होगा। आमतौर इस परीक्षण को करने के लिए आपको ट्रेडमिल पर दौड़ने को कहा जाता है।

हॉल्टेर मॉनिटर (Holter Monitor)

होल्टर मॉनिटर आपके दिल की गतिविधि 24 से 48 घंटों तक रिकॉर्ड करता है। इस दौरान आपको डॉक्टर को अपने लक्षणों के कारण की पहचान करने में मदद करने के लिए अपनी हालत का रिकॉर्ड रखने को कहा जाता है। इलेक्ट्रॉड्स एक पोर्टेबल, बैटरी संचालित मॉनिटर है जिनको आपकी छाती पर लगाया जाता है।

इवेंट रिकॉर्डर (Event Recorder)

ऐसे लक्षण जो अक्सर नजर नहीं आते हैं, उनकी पहचान करने के लिए एक इवेंट रिकॉर्डर की आवश्यकता हो सकती है। यह होल्टर मॉनिटर के जैसा होता है, लेकिन यह आपके दिल की विद्युत गतिविधि उस समय रिकॉर्ड कर लेता है जब लक्षण सामने आते हैं। कुछ इवेंट रिकॉर्डर ऑटोमेटिकली काम करने ला जाता है जब लक्षणों का पता लगाते हैं। अन्य इवेंट रिकॉर्डर में आपको लक्षणों को महसूस करने पर एक बटन दबाना पड़ता है। 

More information of ECG

मुझे उम्मीद है की यह पोस्ट Full Form of ECG आप सब को जरुर पसंद आया होगा, और अब आप ECG का full form जान गए होंगे. इसे आप अपने मित्रो के साथ facebook, twitter पर शेयर करें. यदि आपके मन में कोई क्वेश्चन हो तो उसे कमेंट बॉक्स के जरिये हमें बताये उसे हम दूर करने का प्रयास करेंगे.