Ammonia Ka Rasaynik Sutra : दोस्तो आज हम आपको अमोनिया का सूत्र बताते वाले है, तो आइए जानते है कि अमोनिया का सूत्र क्या है?
Ammonia Ka Sutra
Q. अमोनिया का सूत्र क्या है?
- CH2O2
- Ca(ClO)2
- CH3CH2COOH
- NH3
Answer - NH3
अमोनिया का रासायनिक सूत्र NH3 है. इसका वाष्प घनत्व ह 7.5 है
अमोनिया एक तीक्ष्म गंध वाली रंगहीन गैस है। यह हवा से हल्की होती है तथा इसका वाष्प घनत्व ८.५ है। यह जल में अति विलेय है।
अमोनिया के जलीय घोल को लिकर अमोनिया कहा जाता है यह क्षारीय प्रकृति का होता है। जोसेफ प्रिस्टले ने सर्वप्रथम अमोनियम क्लोराइड को चूने के साथ गर्म करके अमोनिया गैस को तैयार किया।
बर्थेलाट ने इसके रासायनिक गठन का अध्ययन किया तथा इसको बनाने वाले तत्वों को पता लगाया। प्रयोगशाला में अमोनियम क्लोराइड तथा बुझे हुए सूखे चूने के मिश्रण को गर्म करके अमोनिया गैस तैयार की जाती है।
अमोनिया का उपयोग
- यूरिया, अमोनियम सल्फेट, अमोनियम फास्फेट, अमोनियम नाइट्रेट आदि रासायनिक खादों को बनाने में अमोनिया का उपयोग किया जाता है।
- बड़े पैमाने पर नाइट्रिक एसिड तथा सोडियम कार्बोनेट के निर्माण में इसका उपयोग किया जाता है।
- बर्फ बनाने के कारखाने में शीतलीकारक के रूप में अमोनिया का उपयोग किया जाता है।
- प्रयोगशाला में प्रतिकारक के रूप में इसका उपयोग किया जाता है।
- लिकर अमोनिया का उपयोग कपड़ों से तेल ग्रीज आदि के दाग को छुड़ाने के लिए किया जाता है।