FullFormZone.in

Following is the list of all full forms on different topics. These terms can be categorized in Banking, Business, Educational, Exam, Finance, Gadgets, Internet, Medical, Organizational, Police, Political and general categories.

Ads Area

ads
Responsive Ads Here

लिपि किसे कहते है? Lipi in Hindi

लिपि किसे कहते है? Lipi in Hindi

लिपि किसे कहते है
? Lipi in Hindi : दोस्तो आज के पोस्ट में हम आप को बताएंगे कि लिपि किसे कहते है? या लिपि क्या है? लिपि के कितने भेद होते है आदि के बारे में विस्तार से जानने वाले है.

लेखन प्रणाली किसे कहते हैं से संबंधित लेख लेकर आया और सभी लिपि के बारे के तथा उनका विशेष महत्व भी बताया है.

लिपि (Lipi in Hindi)

बोले  जाने वाले शब्दों को लिखने के लिए जिन चिन्हों का इस्तेमाल किया जाता है, उन्हें ही लिपि कहते है. दूसरे शब्दों में हम कह सकते है कि जब ध्वनियों कि लिखने, पढ़ने और देखने योग्य बनाने के लिए प्रयोग किए जाने वाले चिन्ह या सिंबल को लिपि कहते है.

संसार भर में प्रयोग हो रही भाषाओं की संख्या अब भी हजारों में है, लेकिन इस समय इन भाषाओं को लिखने के लिये केवल लगभग 24 लिपियों का ही प्रयोग हो रहा है। 

लिपि के प्रकार

वैसे तो संसार भर में हजारों भाषाएं बोली जाती है लेकिन उनको लिखने के लिए अभी तक केवल 24 लिपियों का ही इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन ये 24 लिपियों भी केवल तीन प्रकार की ही मूल लिपि के ही भाग है.
  • चित्र लिपि
  • अल्फाबेटिक लिपि
  • अल्फासिलेबिक लिपि

चित्र लिपि (Ideographic Scripts)

Symbol lipi

लोग अपने भावों और अपने विचारों को चित्र के माध्यम से प्रस्तुत करते हैं, चित्र लिपि के तीन प्रकार हैं।
  • चीनी लिपि: चीनी
  • प्राचीन मिस्त्री लिपी: प्राचीन मिस्त्री
  • कांजी लिपि: जापानी

अल्फाबेटिक लिपि (Alphabetic Lipi)

alphabetic lipi

इसमें स्वर व्यंजन के बाद और अपने पूरे रूप के साथ आता है, अल्फाबेटिक लिपियों के प्रकार निम्न हैं:
  • यूनानी लिपि: गणित के चिन्ह और यूनानी भाषा
  • अरबी लिपि: अरबी, कश्मीरी, उर्दू, फ़ारसी
  • इब्रानी लिपि: इब्रानी
  • रोमन लिपि: पश्चिम यूरोप की सारी भाषाएं और अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन
  • सिरिलिक लिपि: सोवियत संघ की सारी भाषाएं, रूसी

अल्फासिलेबिक लिपि (Alphasyllabic Lipi)

Alphasyllabic Lipi

अल्फासिलेबिक लिपि में प्रत्येक इकाई में अगर एक या एक से अधिक व्यंजन होता है तो उस पर स्वर की मात्रा का चिन्ह लगाया जाता है। अगर इकाई में व्यंजन नही होता है तो स्वर का पूरा चिन्ह लगा दिया जाता है अल्फासिलेबिक लिपियों के प्रकार निम्न हैं:
  • देवनागरी लिपि: नेपाली, संस्कृत, मराठी
  • ब्राह्मी लिपि: पहले के समय मे संस्कृत और पाली
  • गुजराती लिपि: गुजराती
  • बंगाली लिपि: बंगला
  • तमिल लिपि: तमिल
  • गुरुमुखी लिपि: पंजाबी

ब्रेल लिपि (Brel lipi)

Brel lipi

ब्रेल लिपि एक ऐसी लिपि है जो नेत्रहीन लोगों के पड़ने और लिखने के लिए है, जो 6 डॉट्स और उभरे हुए बिंदु पर आधारित है,
 ब्रेल लिपि में कुछ चेंज हो गए हैं. इस लिपि को 6 डॉट्स की बजाय 8 डॉट्स में विकसित कर दिया गया है.

जिसकी वजह से नेत्रहीन लोग और ज्यादा शब्द और चिन्ह को पढ़ सकते हैं। इस लिपि में 256 अक्षर और चिन्ह होता है। विराम चिन्ह, गणित चिन्ह के अलावा हम इसमें संगीत से जुड़े नोटेशन भी देख सकते हैं

भारत में बोली जाने वाली 22 भाषाएं और उनकी लिपि

भारत की 22 भाषाएं और उनकी लिपि निम्न प्रकार है, इसे संविधान में विशेष दर्जा प्राप्त है।

भाषा का नामलिपि का नाम
हिंदीदेवनागिरी
सिंधीदेवनागिरी/फ़ारसी
पंजाबीगुरुमुखी
कश्मीरीफ़ारसी
गुजरातीगुजराती
मराठीदेवनागिरी
उड़ियाउड़िया
बांग्लाबांग्ला
असमियाअसमिया
उर्दूफ़ारसी
तमिलब्राह्मी
तेलुगुब्राह्मी
मलयालमब्राह्मी
कन्नड़कन्नड़/ब्राह्मी
कोकड़ीदेवनागिरी
संस्कृतदेवनागिरी
नेपालीदेवनागिरी
संथालीदेवनागिरी
डोंगरीदेवनागिरी
मणिपुरीमणिपुरी
वोडोंदेवनागिरी
मैथिलीदेवनागिरी/मैथिली

Conclusion 

दोस्तो आज का यह पोस्ट लिपि किसे कहते है? Lipi in Hindi आप सब को जरूर पसंद आया होगा. इसे आप अपने मित्रो के साथ जरूर शेयर करें.